रामनगर में राहुल सिंह दरम्वाल ने दिखाई सियासी ताकत, रैली में उमड़ा जनसैलाब; चुनावी दावेदारी से बढ़ी हलचल, देखिये वीडियो…

Screenshot_20261129_184212_Facebook
खबर शेयर करें -

मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी से शक्ति प्रदर्शन, बोले–जनता बदलाव चाहती है, क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता..

 

रामनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रामनगर की सियासत में अभी से हलचल तेज होने लगी है। इसी क्रम में पूर्व पत्रकार एवं विधायक प्रत्याशी के रूप में दावेदारी की तैयारी कर रहे राहुल सिंह दरम्वाल ने रविवार को क्षेत्र में रैली निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास कराया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। समर्थकों की भारी मौजूदगी को राहुल सिंह दरम्वाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  कहानियों के मंचन से नन्हे-मुन्नों ने सीखी जीवन की बड़ी सीख, अनुराग अकादमी में स्टोरी एनेक्टमेंट एक्टिविटी का आयोजन...

 

रैली के दौरान राहुल सिंह दरम्वाल ने क्षेत्र के विकास और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र में आज भी बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं मौजूद हैं। इन समस्याओं का स्थायी समाधान होना बेहद जरूरी है।

 

मीडिया से बातचीत में दरम्वाल ने कहा कि वह लंबे समय से जनता के बीच रहकर क्षेत्रीय समस्याओं को समझने और उन्हें उठाने का काम कर रहे हैं। युवा साथियों के साथ मिलकर एक टीम तैयार की गई है, जो लगातार जनहित के मुद्दों पर सक्रिय है। उनका कहना था कि राजनीति केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने का माध्यम नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनप्रतिनिधि को हर समय लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  कहानियों के मंचन से नन्हे-मुन्नों ने सीखी जीवन की बड़ी सीख, अनुराग अकादमी में स्टोरी एनेक्टमेंट एक्टिविटी का आयोजन...

 

उन्होंने दावा किया कि रविवार को निकाली गई रैली में किसी राजनीतिक दल के बैनर के बिना ही बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने स्वेच्छा से भागीदारी की। यह जनसमर्थन क्षेत्र में बदलाव की चाहत को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:  कहानियों के मंचन से नन्हे-मुन्नों ने सीखी जीवन की बड़ी सीख, अनुराग अकादमी में स्टोरी एनेक्टमेंट एक्टिविटी का आयोजन...

 

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि रामनगर की जनता अब ऐसा नेतृत्व चाहती है, जो स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता दे और उनके समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता के बीच उनकी सक्रियता आगे भी जारी रहेगी।

 

रविवार को निकली इस रैली के बाद रामनगर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राहुल सिंह दरम्वाल की इस सक्रियता को उनकी चुनावी दावेदारी मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

Ad Ad