बिग ब्रेकिंग–स्पा सेंटरों पर पुलिस का औचक निरीक्षण, नियमों की अनदेखी पर तीन संचालकों का चालान…

FB_IMG_1787627556208
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। एसएसपी दून के निर्देशों पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों में उपलब्ध दस्तावेजों, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें:  GST काउंसिल के बड़े फैसले: कारोबारियों को राहत, GST में कई नियम होंगे आसान; गिरफ्तारी की शक्ति हटाने और प्रॉसिक्यूशन की सीमा ₹5 करोड़ करने की सिफारिश...

चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने तीन स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने सभी स्पा सेंटर संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों को नियमित रूप से अपडेट और व्यवस्थित रखें। साथ ही सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  GST काउंसिल के बड़े फैसले: कारोबारियों को राहत, GST में कई नियम होंगे आसान; गिरफ्तारी की शक्ति हटाने और प्रॉसिक्यूशन की सीमा ₹5 करोड़ करने की सिफारिश...

 

पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्पा सेंटरों में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  कैंचीधाम में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों को नोटिस; बेसन के लड्डू और चायपत्ती के नमूने जांच को भेजे...

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्पा सेंटरों की चेकिंग का उद्देश्य निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाना है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad Ad