बिग ब्रेकिंग नैनीताल–हल्द्वानी हाईवे पर लैंडस्लाइड, दोगांव के पास भेड़ियापखान बैंड पर सड़क बंद…
नैनीताल। रविवार सुबह नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने के कारण हाईवे बंद हो गया। दोगांव के पास भेड़ियापखान बैंड पर पहाड़ी से हुए लैंडस्लाइड के चलते सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।
लैंडस्लाइड की सूचना मिलते ही सड़क पर यातायात बाधित हो गया। हाईवे बंद होने से नैनीताल और हल्द्वानी के बीच सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मलबा हटाने और मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने की कार्रवाई की जा रही है।
बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यात्रियों से अपील है कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलें।
अपडेट का इंतजार हाईवे कब तक खुलेगा, इसकी जानकारी प्रशासन की ओर से मिलने के बाद साझा की जाएगी।