पंचतत्व में विलीन हुए जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई…

FB_IMG_1789296626491
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन सूचना विभाग, पत्रकार जगत और प्रशासनिक महकमे के लिए अपूरणीय क्षति है। 12 सितंबर की दोपहर हृदयगति रुकने से उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

 

सुबह करीब आठ बजे हल्द्वानी स्थित उनके आवास बीके पुरम, रेनबो पब्लिक स्कूल के निकट, बिठोरिया नंबर-1 से अंतिम यात्रा शुरू हुई। जैसे-जैसे अंतिम यात्रा चित्रशिला घाट की ओर बढ़ी, बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े। घाट पर मौजूद हर आंख नम थी और माहौल पूरी तरह शोकाकुल नजर आया।

यह भी पढ़ें:  कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर, बाबा नीम करौली का लिया आशीर्वाद, नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी से की शिष्टाचार भेंट; युवा प्रोड्यूसर व परिजनों का हुआ सम्मान...

 

चित्रशिला घाट पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, सहायक निर्वाचन अधिकारी हंसादत्त पांडे, के.एस. चौहान सहित प्रशासनिक अधिकारी, सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग पहुंचे। सभी ने दिवंगत गिरिजा शंकर जोशी के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस का शिकंजा, 96 टेट्रा पैक शराब के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मुखानी पुलिस की फतेहपुर लामाचौड़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज...

 

अंतिम विदाई के दौरान लोगों ने उनके सरल, सहज, मिलनसार और सहयोगी व्यक्तित्व को याद किया। सूचना विभाग और पत्रकारों के साथ उनके आत्मीय व्यवहार को याद करते हुए कई लोग भावुक हो उठे। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया और वे पंचतत्व में विलीन हो गए।

 

स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, सूचना विभाग, प्रशासन और पत्रकारिता जगत में भी शोक की गहरी छाया है।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा को मिलेगी रफ्तार, पहाड़ों में 4202 वाहनों के लिए बनीं 63 पार्किंग, नैनीताल में 700 तो कैंची धाम में 500 से अधिक वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग पर काम तेज...

 

स्वर्गीय जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी की स्मृति में 14 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शोक सभा आयोजित की जाएगी। इसमें सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद के पत्रकार एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 

गिरिजा शंकर जोशी का असमय चले जाना सूचना विभाग और पत्रकारिता जगत के लिए ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी।

Ad