ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, गोरा पड़ाव के मार्गदर्शन में मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान स्वाति और विपिन ने लहराया सफलता का परचम…

IMG-20260913-WA0019
खबर शेयर करें -

 

गोरा पड़ाव। ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, गोरा पड़ाव के मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद एवं प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है। इसी कड़ी में संस्था से जुड़े कक्षा 9 के दो विद्यार्थियों स्वाति और विपिन ने सरकारी विद्यालयों के लिए आयोजित मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

 

स्वाति धौला खेड़ा स्कूल, गोरा पड़ाव में कक्षा 9 की छात्रा हैं, जबकि विपिन इंटर कॉलेज, मोतीनगर में कक्षा 9 में अध्ययनरत हैं। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के दम पर इस महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि पर परिवार और संस्था में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें:  कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर, बाबा नीम करौली का लिया आशीर्वाद, नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी से की शिष्टाचार भेंट; युवा प्रोड्यूसर व परिजनों का हुआ सम्मान...

 

ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संस्था ने कहा कि बच्चों की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय उनकी मेहनत और लगन को जाता है। संस्था की ओर से उन्हें नियमित ट्यूशन, शिक्षा और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और बेहतर अवसर हासिल करने में मदद मिली।

यह भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस का शिकंजा, 96 टेट्रा पैक शराब के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मुखानी पुलिस की फतेहपुर लामाचौड़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज...

 

संस्था का कहना है कि स्वाति और विपिन की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की भावना को बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–यहां फर्जी I.B. अधिकारी बनकर घूम रहा था युवक, नीली बत्ती और एयरगन के साथ पुलिस ने पकड़ा...

 

ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने कहा कि सही मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और सहयोग के साथ जरूरतमंद एवं प्रतिभावान बच्चे भी अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। संस्था भविष्य में भी ऐसे बच्चों को शिक्षा, ट्यूशन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

Ad