नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस का शिकंजा, 96 टेट्रा पैक शराब के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मुखानी पुलिस की फतेहपुर लामाचौड़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज…
हल्द्वानी। नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुखानी थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 96 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब माल्टा बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को थाना मुखानी पुलिस टीम सैफी फॉर्म, फतेहपुर लामाचौड़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले रोहित पलड़िया (21 वर्ष) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 96 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में मु0FIR संख्या 144/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से अवैध शराब की सप्लाई और इसके स्रोत के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम
* अपर उप निरीक्षक राजेंद्र लाल वर्मा
* हेड कांस्टेबल नारायण सिंह मर्तोलिया
* कांस्टेबल पूरन सिंह
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब समेत नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।