कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर, बाबा नीम करौली का लिया आशीर्वाद, नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी से की शिष्टाचार भेंट; युवा प्रोड्यूसर व परिजनों का हुआ सम्मान…

FB_IMG_1789291843875
खबर शेयर करें -

 

 

 

नैनीताल। देश-विदेश में चर्चा बटोर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अनूप्रिया नागर के साथ उनके परिजन, सहयोगी तथा लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल भी मौजूद रहे।

 

बताया गया कि महज 21 वर्ष की उम्र में प्रोड्यूसर के रूप में पहचान बनाने वाली अनूप्रिया नागर ने कैंची धाम की आध्यात्मिक महिमा और बाबा नीम करौली महाराज के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। उन्होंने धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस और उत्तराखंड पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की।

यह भी पढ़ें:  ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, गोरा पड़ाव के मार्गदर्शन में मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान स्वाति और विपिन ने लहराया सफलता का परचम...

 

दर्शन के बाद अनूप्रिया नागर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता और देश-विदेश में मिल रही लोकप्रियता के बारे में जानकारी साझा की। साथ ही फिल्म की विषयवस्तु, उद्देश्य और इसके माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था एवं संस्कारों के साथ बाबा नीम करौली महाराज की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, WhatsApp मैसेज और कॉल से मचा हड़कंप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू..

 

इस अवसर पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अनूप्रिया नागर, उनके परिवारजनों एवं सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म की सफलता और अनूप्रिया नागर के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें:  पंचतत्व में विलीन हुए जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई...

 

SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि श्री कैंची धाम देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। उन्होंने कहा कि बाबा की पावन भूमि पर आकर दर्शन करना अपने आप में सौभाग्य की बात है। कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

 

Ad