रामनगर अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर युवाओं ने उठाई आवाज, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में CMS से मिले दर्जनों युवा…

IMG-20260814-WA0005
खबर शेयर करें -

 

रामनगर। रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं का प्रतिनिधिमंडल अस्पताल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) तपन शर्मा से मुलाकात कर अस्पताल की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।

 

वार्ता के दौरान युवाओं ने कहा कि रामनगर का यह अस्पताल केवल स्थानीय लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पहाड़ और मैदान से आने वाले बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। ऐसे में अस्पताल में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

 

प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की कमी, ब्लड बैंक से जुड़ी समस्याओं, विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता, पीने के पानी के लिए वाटर कूलर, मरीजों की जांच, अस्पताल से मिलने वाली दवाइयों, पार्किंग व्यवस्था तथा छात्र-छात्राओं, मरीजों और तीमारदारों के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा जैसे मुद्दे CMS के समक्ष रखे।

यह भी पढ़ें:  युवा IAS अधिकारियों की ऊर्जा और जिज्ञासा से बढ़ा नई पीढ़ी के नेतृत्व पर भरोसा...

 

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं किसी भी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता हैं और रामनगर अस्पताल को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय युवाओं की ओर से लगातार प्रयास किए जाएंगे।

 

CMS तपन शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए अस्पताल प्रशासन अपने स्तर से लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों की कमी के साथ ही पार्किंग, पेयजल, ऑनलाइन पेमेंट सहित अन्य समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 208 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले...

 

वार्ता के दौरान यह भी सहमति बनी कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और अस्पताल प्रशासन मिलकर रामनगर अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त प्रयास करेंगे। इसका उद्देश्य रामनगर के साथ-साथ कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

 

राहुल सिंह दरम्वाल के इस जनहित के प्रयास में बड़ी संख्या में युवाओं ने भी सहभागिता की। युवाओं ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों और तीमारदारों को होने वाली विभिन्न परेशानियों से अवगत कराया और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

यह भी पढ़ें:  गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने, ऑपरेशन प्रहार में बनभूलपुरा पुलिस ने वारंटी को दबोचा...

 

राहुल सिंह दरम्वाल लगातार रामनगर और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में जोड़कर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

 

इस दौरान समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल, छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, छात्र संघ कोषाध्यक्ष संक्रांत सिंह, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष करन बिष्ट, कमलेश बिष्ट, सौरभ छिमवाल, रवि तिवारी, नीरज मेहरा, महेंद्र आर्य, नीरज रावत, संजय रौतेला, अनुज अधिकारी, करन आर्य, विशाल आर्य, काकू, पारस, हिमांशु आर्य, जितेंद्र, नवीन गोस्वामी, अभय मेहरा, गौरव बिष्ट, संजय गिरी, रवि कुमार, कोमल, मनप्रीत सिंह सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।

Ad Ad Ad