उत्तराखंड–अच्छी खबर यहां लगेगा रोजगार मेला 1500 पदों पर होगी भर्ती, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन।

0
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड– बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग देहरादून में 15 सौ से अधिक पदों के लिए रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है।

यह मेला 26 नवंबर को देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगेगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में फार्मा, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स, सिक्योरिटी क्षेत्र में लगभग 40 कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार करेंगे और 15 सौ से अधिक पदों के लिए रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

उन्होंने कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में आकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।रोजगार मेले में कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर उनका चयन करेंगे इसके अलावा अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता 10वीं से लेकर स्मार्ट उत्तर मानी गई है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

रोजगार मेले में फार्मा सेक्टर के लिए सबसे ज्यादा युवाओं का चयन किया जाएगा इसके बाद सेल्स और मार्केटिंग में भी साक्षात्कार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *