दुखद खबर उत्तराखंड– ततैये ने झुंड में किया हमला, तीन वर्षीय मासूम की मौत, भाई हुआ घायल।

0
IMG-20221112-WA0006.jpg
खबर शेयर करें -

घर के आंगन में खेल रहे थे दोनों बच्चे। गांव में दशहत का माहौल।

बागेश्वर– कपकोट तहसील के पौसारी गांव में गुरुवार की शाम आंगन में खेल रहे दो सगे भाइयों पर ततैयों ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

रात में ही ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे को उपचार के बाद घर भेज दिया है। हादसे के बाद गांव के लोग दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पौसारी निवासी भूपेश राम के पांच वर्षीय प्रियांशु तथा तीन वर्षीय सागर गुरुवार की शाम करीब तीन बजे आंगन में खेल रहे थे। खेलते बच्चों के बीच ततैयों के झुंड ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डंक मार दिया। जिसके बाद दोनों भाई रोने लगे। काफी देर बाद जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो वे इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लाए। इसी बीच परिजन दोनों को रात में जिला अस्पताल लाए, लेकिन उपचार के दौरान रात सागर की मौत हो गई, जबकि प्रियांशु को शुक्रवार को उपचार के बाद घर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। मृतक आंगनबाड़ी में पढ़ने जाता था। माता-पिता बेसुध हैं। जिला अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लिया। बाद में पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *