ब्रेकिंग– विजय हजारे में हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी ने ठोके नाबाद 80 रन, उत्तराखंड ने ओडिशा को हराया।

dikshanshu-negi.jpg.jpeg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– विजय हजारे टूर्नामेंट VIJAY HAZARE TOURNAMENT की शुरुआत उत्तराखंड ने जीत के साथ की है। उत्तराखंड ने पहले मुकाबले में ओडिसा UTTARAKHAND VS ORRISA को 4 विकेट से हराया।

उत्तराखंड के लिए उपकप्तान दीक्षांशु नेगी UTTARAKHAND VICE CAPTAIN DIKSHANSHU NEGI ने शानदार 80 रनों की पारी खेली 111 गेंद और 7 चौके और टीम को जीत दिलाई। 179 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही उत्तराखंड ने एक वक्त पर 27 रन पर 4 विकेट खो दिए थे और वहां से दीक्षांशु ने टीम को जीत दिलाई है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

मुकाबले पर नजर डाले तो ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवरों में 178 रन बनाए। ओडिशा के लिए बल्लेबाजी में शुभरांशु सेनापति ने 60 और अंशुमन राथ ने 51 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 103 रन जोड़े। दोनों उत्तराखंड के लिए खतरा बनते इससे पहले दीक्षांशु नेगी ने सेनापति को पवेलियन भेज दिया और उत्तराखंड की वापसी करा दी।

उत्तराखंड के गेंदबाजों ने इसके बाद विपक्षी बल्लेबाजों को मौका नहीं दिया और 178 पर ही ऑल आउट कर दिया। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में हिमांशु बिष्ट ने 4 और राजन ने 3 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 27 रनों पर 4 विकेट खो दिए थे। इसके बाद पांचवे विकेट के लिए दीक्षांशु नेगी और स्वाप्निल सिंह ने 73 रन जोड़े। स्वाप्निल ने 48 रन बनाए। इसके बाद दीक्षांशु और वैभव भट्ट ने छठे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। भट्ट ने 27 रनों का योगदान दिया।दीक्षांशु ने एक छोर संभाले रखा और वनडे करियर की तीसरी फीफ्टी जमाई।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

लिस्ट ए करियर में 80 रनों की पारी उनका बेस्ट स्कोर भी बन गया है। इस जीत के साथ उत्तराखंड को आगे के मुकाबलों के लिए मूमेंटम तो मिल गया है लेकिन जो गलती टॉप ऑर्डर ने ओडिसा के खिलाफ की है उसे ना दोहराया जाए तो बेहतर होगा और नतीजे टीम के पक्ष में आएंगे।

Ad