भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार का अभियान जारी, 50,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया सैनिक कल्याण अधिकारी

Screenshot_2025-05-24-16-05-17-15_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने बागेश्वर जिले के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर की गई, जिसने बताया कि अधिकारी ने एक सेवा संबंधी

 

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है।