उत्तराखंड में ट्रैवल हिस्ट्री वाले दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

coronavirus-variant-123046-16x9
खबर शेयर करें -

देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। इसकी आहट अब उत्तराखंड में सुनाई दे रही है। उत्तराखंड में भी दो ऐसे मरीजों में कोराेना वायरस की पुष्टि हुई है, जो बाहर से आए थे। इसमें से एक महिला मरीज गुजरात की यात्रा करके लाैटी थी। महिला का ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है। जबकि दूसरी मरीज हाल ही में बेंगलुरू से लाैटी है।

 

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

जानकारी के मुताबिक महिला एक चिकित्सक भी है। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाईयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मरीजों में इस तरह के लक्षण मिलने पर उनकी आवश्यक रूप से जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।