आयुक्त कुमाऊं रावत परिवार संग पहुंचे चंपावत, लोहाघाट के कोली झील में नौकायन कर उठाया आनंद…

IMG-20240618-WA0132-768x435
खबर शेयर करें -

मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत सपरिवार लोहाघाट पहुंचे लोहाघाट पहुंचने पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कमिश्नर रावत सपरिवार लोहाघाट की प्रसिद्ध कोली झील पहुंचे जहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखकर कमिश्नर रावत काफी खुश नजर आए कमिश्नर रावत के द्वारा पर्यटकों के साथ उनके अनुभव साझा किए गए।

इस दौरान पर्यटकों में कमिश्नर के साथ सेल्फी खींचने की होड़ मची रही इस दौरान कमिश्नर रावत के द्वारा सपरिवार नौकायन का भरपूर आनंद लिया गया।

कमिश्नर रावत ने कहा जल्द झील को विकसित करने तथा पर्यटकों के मनोरंजन व सुविधा के लिए कई कार्य किए जाएंगे कमिश्नर रावत ने कहा इतनी बड़ी संख्या में देश के हर हिस्से से पहुंचे पर्यटकों को देखना काफी सुखद एहसास है।

उन्होंने कहा झील में जल्द सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा कोली झील को देश की सर्वश्रेष्ठ झीलों में शुमार किया जाएगा ताकि देसी नहीं विदेशों से भी पर्यटक यहां पहुंचे।

इस दौरान एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, तहसीलदार जगदीश नेगी, एसएचओ अशोक कुमार, एसएसआई चेतन रावत सहित कई अधिकारी व पर्यटक मौजूद रहे।

Ad Ad