इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में अंतर्सदनीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने तर्कों से जीता दिल…

unnamed
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/काठगोदाम। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल काठगोदाम में शनिवार, 8 अगस्त 2026 को अंतर्सदनीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों—लाल, हरा, पीला और नीला—के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी तार्किक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और भाषायी दक्षता का प्रभावी प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था। वर्ग-1 में कक्षा 9 एवं 10 तथा वर्ग-2 में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वर्ग-1 का विषय Loot in Shrine is a Big Setback to Religious Belief’ तथा वर्ग-2 का विषय ‘Uncle Sam Has Become the Ringmaster’ रखा गया था।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड पुलिस के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: अमित शाह ने प्रदान किया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड

 

प्रतियोगिता के दौरान चारों सदनों के प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने तथ्यों, तार्किक विश्लेषण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से अपनी बात रखी, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

 

निर्णायक मंडल की भूमिका सुश्री अमृता साह (Twin Win) एवं अयाना चौहान (Twin Win) ने निभाई। निष्पक्ष मूल्यांकन के बाद वर्ग-1 में नीला सदन प्रथम, पीला सदन द्वितीय और लाल सदन तृतीय स्थान पर रहा। वहीं वर्ग-2 में पीला सदन प्रथम, नीला सदन द्वितीय और ग्रीन सदन तृतीय स्थान पर रहा।

यह भी पढ़ें:  राजस्व लक्ष्य हासिल करने और अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश, निदेशक राजपाल लेघा ने की समीक्षा...

 

वैयक्तिक प्रदर्शन में वर्ग-1 में अदिति बरदाइला ने प्रथम, व्योम जोशी ने द्वितीय तथा मायना पाटनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग-2 में युक्ति तिवारी प्रथम, प्रियांशी सिंह द्वितीय तथा अदिति मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन मेघांश आर्य, इकाशा रावत, अनुष्का बलूनी एवं गुन्शिका पंत ने किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर एवं उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कार्यक्रम के संयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर चोर और चोरी की बाइकें खरीदने वाला मैकेनिक गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिलें बरामद...

 

विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रश्मि भट्ट सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

Ad Ad