उत्तराखंड–नेपाल सीमा पर सुरक्षा का सख्त पहरा: आईजी निवेदिता कुकरेती ने चम्पावत में लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा…

FB_IMG_1783297961646
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी/चम्पावत। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती, आईपीएस ने जनपद चम्पावत का भ्रमण कर बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान आईजी कुमायूँ ने सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा प्रबंधों तथा निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

यह भी पढ़ें:  बालवीर सम्मान पाकर देहरादून पहुंचे पहाड़ के बच्चे, पलटन बाजार में 500 रुपये को लेकर विवाद, व्यापारी की कथित टिप्पणी का वीडियो वायरल...

 

इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने जनपद प्रभारी और समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान, यातायात प्रबंधन और लंबित विवेचनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:  गांधी जयंती के ड्राई डे पर नैनीताल पुलिस का एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; 145 पैकेट अवैध शराब बरामद, स्कूटी सीज...

 

आईजी निवेदिता कुकरेती ने अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और संवेदनशील व जवाबदेह कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण खुलासे, महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत करने, साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाने तथा नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें:  चंपावत में पहली बार गूंजा धामी कैबिनेट का फैसला, बनबसा में बैठक जारी, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर...

 

उन्होंने कहा कि जनता के साथ बेहतर संवाद, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करें, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

 

Ad