कुमाऊं में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: IG निवेदिता कुकरेती ने 29 इंस्पेक्टरों के किए तबादले, ऊधमसिंह नगर से 12 अधिकारियों की पहाड़ में तैनाती…

ChatGPT Image Sep 22, 2026, 11_54_14 AM
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में पुलिस विभाग के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कुमाऊं रेंज की आईजी निवेदिता कुकरेती ने 29 इंस्पेक्टरों के तबादले कर उन्हें पहाड़ी और मैदानी जनपदों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस तबादला सूची में ऊधमसिंह नगर जिले से 12 इंस्पेक्टरों को पहाड़ी क्षेत्रों में भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें:  जनगणना में सहभागिता की मिसाल बने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, खुद भरा ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म...

तबादलों के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। ऊधमसिंह नगर से पहाड़ भेजे गए अधिकारियों में नरेश चौहान, हरेंद्र चौधरी, संजय पाठक, वसंती आर्य, भूपेंद्र बृजवाल, प्रकाश सिंह, राजेंद्र डांगी और अशोक सिंह समेत अन्य इंस्पेक्टर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  ओखलकांडा के कटना से वारी तक बनेगा मोटर मार्ग, ग्रामीणों की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य...

 

आईजी के स्तर से किए गए इस फेरबदल को कुमाऊं रेंज के विभिन्न जनपदों में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने और अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग– सुप्रीम कोर्ट में आज टली सुनवाई, अब 19 नवंबर को होगी अहम सुनवाई; CJI की पीठ के सामने सूचीबद्ध मामला...

 

29 इंस्पेक्टरों के तबादलों के बाद अब संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती वाले जनपदों में कार्यभार संभालना होगा।

 

 

Ad Ad