दीपावली पर इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में सजी लोककला की छटा, रंगोली और ऐपण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा…

IMG-20261105-WA0014(1)
खबर शेयर करें -

ऐपण प्रतियोगिता में येलो हाउस और रंगोली में ग्रीन हाउस ने मारी बाजी, उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति के रंगों से सजा विद्यालय परिसर

 

हल्द्वानी। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, काठगोदाम में अंतरसदनीय रंगोली एवं ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की पारंपरिक लोककला ऐपण के माध्यम से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक चौकियों का आकर्षक चित्रण किया। विद्यार्थियों ने लक्ष्मी चौकी, भद्रा चौकी, शिव अर्चन चौकी और सरस्वती चौकी बनाकर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से उत्तराखंड की पारंपरिक कला और संस्कृति को विभिन्न रंगों एवं आकर्षक डिजाइनों में प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें:  ओखलकांडा के कटना से वारी तक बनेगा मोटर मार्ग, ग्रामीणों की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य...

 

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी लोक संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना तथा उनमें रचनात्मकता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा।

यह भी पढ़ें:  जनगणना में सहभागिता की मिसाल बने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, खुद भरा ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म...

 

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। इसमें विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रबंधन समिति की सदस्य सुश्री आयुषी बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर तथा कला अध्यापक नीरू जोशी गोयल एवं विवेक चंद्र बिष्ट शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति, कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।

 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

 

ऐपण प्रतियोगिता

यह भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह: 14,857 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 36 मेधावियों को स्वर्ण पदक से नवाजा...

 

– प्रथम स्थान – येलो हाउस

– द्वितीय स्थान – ग्रीन हाउस

– तृतीय स्थान – रेड हाउस

 

रंगोली प्रतियोगिता

 

– प्रथम स्थान – ग्रीन हाउस

– द्वितीय स्थान – येलो हाउस

– तृतीय स्थान – रेड हाउस

 

कार्यक्रम के समापन पर चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया एवं प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

Ad Ad