बिग ब्रेकिंग–अपने ही पुल के उद्घाटन से दूर रह गए सांसद, सूचना में देरी पर भड़के अनिल बलूनी, एनएच पुल अधिकारियों पर उठे सवाल…

FB_IMG_1783323274512
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल–रामनगर के धनगढ़ी नाले पर बने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच पुल के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर नया विवाद सामने आया है। गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी की नाराज़गी की चर्चा राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में तेज हो गई है।

 

सूत्रों के मुताबिक, सांसद ने उद्घाटन कार्यक्रम की जानकारी समय पर न दिए जाने को लेकर एनएच पुल के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर महेंद्र कुमार के प्रति कड़ी नाराज़गी जताई है। बताया जा रहा है कि सांसद को कार्यक्रम की सूचना उद्घाटन से महज कुछ घंटे पहले दी गई।

यह भी पढ़ें:  गांधीजी के सत्य–अहिंसा और शास्त्रीजी के सादगीपूर्ण जीवन से लें प्रेरणा: अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नैनीताल में गांधी–शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित; खादी भवन में चरखा चलाकर दिया स्वदेशी का संदेश...

 

सूचना में कथित देरी के कारण सांसद उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, जबकि स्थानीय स्तर पर इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण में उनके प्रयासों की अहम भूमिका बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बालवीर सम्मान पाकर देहरादून पहुंचे पहाड़ के बच्चे, पलटन बाजार में 500 रुपये को लेकर विवाद, व्यापारी की कथित टिप्पणी का वीडियो वायरल...

 

इस घटनाक्रम के बाद PWD–NH विभाग के भीतर भी हलचल का माहौल बताया जा रहा है। वहीं अब सवाल उठने लगे हैं कि इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधि तक समय रहते क्यों नहीं पहुंचाई गई। फिलहाल इस मामले को लेकर विभागीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें:  चंपावत में पहली बार गूंजा धामी कैबिनेट का फैसला, बनबसा में बैठक जारी, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर...

 

 

Ad