पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा गंभीर, नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

IMG-20250718-WA0028
खबर शेयर करें -

आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा काफी गंभीर है। एसएसपी के निर्देश में पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे में SOG व वनभूलपुरा पुलिस ने दो मामलों में 27.20 ग्राम स्मैक के साथ 03 तस्कर दबोचे और बुलेट सीज की


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र एवं पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में एसओजी एवं बनभूलपुरा पुलिस ने 03 स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा जलविक होटल के सामने प्राईमरी पाठशाला के पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर रोड़ से प्रशान्त प्रकाश आर्या ,संदीप मनी को गिरफ्तार किया है। कब्जे से क्रमशः 04.50 ग्राम स्मैक व 07.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई जिसके कीमत कुल 11.80 ग्राम स्मैक कीमत 354,000/-रू है

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–खनन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक, निदेशक राजपाल लेघा ने जिला खान अधिकारियों को दिए अहम दिशा–निर्देश...

 

Ad