सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, पंचायत चुनाव में हिस्सा लेने की अपील

FB_IMG_1752901913016
खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने मातृ-शक्ति, बुजुर्गों एवं राज्य आंदोलनकारियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान अस्वस्थ हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जनता-जनार्दन से मिलने वाला असीम प्रेम व आशीर्वाद सदैव राज्य के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें:  नई दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया संवाद, कहा—उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में प्रवासियों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण...

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

यह भी पढ़ें:  ब्लैकमेलिंग से विवाहिता की आत्महत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी आशिक अली गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप, पुलिस ने मोबाइल किया बरामद; दो अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी...
Ad