एसएसपी नैनीताल व पुलिस की सक्रियता से मेले में बिछड़ी वृद्धा परिजनों से मिली, पुलिस की हो रही भूरी भूरी प्रसंशा…

IMG-20240615-WA0017
खबर शेयर करें -

पठानकोट पंजाब से कैंची धाम मंदिर में आए श्रद्धालु सुशीला वालिया उम्र लगभग 75 वर्ष जो दर्शन के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। जिनके परिजनों द्वारा कैंची धाम मंदिर प्रांगण में बनाए गए खोया पाया केंद्र को सूचित किया गया।

पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अनाउंसमेंट एवं विभिन्न पुलिस ग्रुप में उक्त गुमशुदा महिला की फोटो सर्कुलेट कर अपने परिजनों से बिछडी वृद्ध महिला श्रद्धालु को उनके परिजनों से मिलवाया गया।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

मेले में बिछुड़ी वृद्धा सकुशल अपने परिजनों से मिलकर, परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Ad