₹55 लाख की शेयर मार्केट/IPO साइबर ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार…

FB_IMG_1786545388291
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। शेयर मार्केट और IPO में निवेश कर कम समय में भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब ₹55.48 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने मामले के मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी साइबर ठगों के अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ था और शेयर/IPO में निवेश के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करता था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस, अब नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे मोर्चा...

 

इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, बैंक खातों और साइबर ठगी के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

 

साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की अपील, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि व्हाट्सऐप या टेलीग्राम ग्रुप में शेयर मार्केट अथवा IPO में कम समय में अत्यधिक मुनाफे का लालच देने वाले लोगों और फर्जी कंपनियों के झांसे में न आएं। किसी भी निवेश से पहले कंपनी और निवेश संबंधी जानकारी का सत्यापन केवल SEBI पंजीकृत संस्थाओं तथा उनकी आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ही करें।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

 

यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

पुलिस की अपील है कि सतर्क रहें, लालच में न आएं और साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत करें।

Ad