दुखद खबर ऊधम सिंह नगर– सड़क हादसे में एक और घर का बुझा चिराग, पंतनगर के समीप युवक की हुई दर्दनाक मौत…

0
cover__3_
खबर शेयर करें -

किच्छा– हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में अल्मोड़ा के दन्या निवासी युवक की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम पंतनगर नगला बाईपास में बाइक की सर्विस कराने आए युवक की ट्राला की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  नशे पर भवाली पुलिस का शिकंजा: 60 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार...

रविवार की देर शाम को अल्मोड़ा के दन्या निवासी रमेश कुमार पांडे 26 पुत्र भवानी दत्त पांडे बाइक की सर्विस कराने के लिए नगला स्थित होंडा के शोरूम पर पहुंचा था। इस दौरान रमेश शोरूम से सड़क क्रॉस कर पास की दुकान में जा रहा था। इसी बीच वह ट्राले की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

घायल रमेश को स्थानीय लोग 108 एंबुलेंस की मदद से रुद्रपुर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्राला लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पंतनगर पुलिस फरार ट्राला चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *