उत्तराखंड– शादी में खूब झूम रहे थे पिता, नाचते-नाचते हो गई मौत, शहर के एक बैंकट हॉल में संपन्न हुई शादी..

father-daughter-2_092319030616
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– घर में बिटिया की शादी का मौका था बेटी के शादी की खुशी में नाचते-नाचते पिता की मौत हो गई। मामला अल्मोड़ा जनपद से सामने आया है जहां बेटी की शादी गम में बदल गई कुछ इस तरह के मंजर से रंग में भंग पड़ गया।

विवाह समारोह से एक रात पहले मेहंदी कार्यक्रम के दौरान दुल्हन का पिता नाचते-नाचते गिर गए परिजन अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। रविवार को बिटिया की बरात की तैयारी पूरी थी दुल्हन के मामा सहित कुछ अन्य संबंधी विवाह रस्म के लिए हल्द्वानी निकल देर रात दुल्हन का विवाह संपन्न कराया।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा एक बिटिया का हल्द्वानी के बैंकट हॉल में शादी होनी थी परिवार वाले अल्मोड़ा में मेहंदी रस्म निभा रहे थे शनिवार रात तक नाच-गाना और शहनाई गूंजती रहीं। दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया। देर रात नाच करते-करते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। स्वजन उन्हें लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी रात विवाह का माहौल मातम में बदला रहा।

यह भी पढ़ें:  कमिश्नर दीपक रावत के सख्त निर्देश, अब दाखिल–खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, मौके पर पहुंचकर सत्यापन अनिवार्य...

किसी तरह से कुछ रिश्तेदार और परिजन अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंच शादी के रस्म को पूरा किया जहां दुल्हन के मामा ने ही उसका कन्यादान किया। बताया जा रहा है कि मृत्यु के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। इधर पुलिस भी मामले में कुछ कहने से बच रही है।