बिग ब्रेकिंग–खनन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक, निदेशक राजपाल लेघा ने जिला खान अधिकारियों को दिए अहम दिशा–निर्देश…

ChatGPT Image Sep 26, 2026, 04_46_23 PM
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड के सभागार में आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को निदेशक राजपाल लेघा की अध्यक्षता में राज्य के समस्त जिला खान अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई, जिसमें प्रदेशभर के खनन कार्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा की गई।

 

यह भी पढ़ें:  कमिश्नर दीपक रावत के सख्त निर्देश, अब दाखिल–खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, मौके पर पहुंचकर सत्यापन अनिवार्य...

बैठक में खनन विभाग की कार्यप्रणाली, विभिन्न जिलों में संचालित गतिविधियों तथा विभागीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। निदेशक राजपाल लेघा ने जिला स्तर पर विभागीय कार्यों की प्रभावी निगरानी, समन्वय और निर्धारित दायित्वों के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।

 

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों से संबंधित विभिन्न विषयों एवं प्रगति की जानकारी साझा की। निदेशालय स्तर से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए, ताकि खनन से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, प्रभावी निगरानी और प्रशासनिक समन्वय को और मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

 

बैठक में अपर निदेशक अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, खान अधिकारी मुख्यालय ताजबर नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरिदत्त चमोली तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गुणानंद खण्डूरी सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं राज्य के समस्त जिला खान अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

 

बैठक को विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जिलों में खनन गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ad