बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया…

FB_IMG_1789180294094
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे। उनके ED कार्यालय पहुंचने से प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

हरीश रावत ने खुद बताया कि उन्हें किस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह मामला उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की वर्ष 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़ी ED जांच के बीच सामने आया है। हाल ही में ED ने इस मामले में हरीश रावत के पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना समेत कई संबंधित लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

ED की जांच में परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े तत्कालीन अधिकारियों, निजी एजेंसी और अन्य कथित मध्यस्थों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी ने तलाशी के दौरान नकदी, आभूषण और अन्य सामग्री जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

इस कार्रवाई के बाद हरीश रावत पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वह हर प्रकार की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ED की कार्रवाई को लेकर भी अपना पक्ष सामने रखा था।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ED कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से किन बिंदुओं पर पूछताछ होती है और वह जांच एजेंसी के सामने क्या पक्ष रखते है।

Ad