दुखद समाचार–हरिद्वार में बड़ा हादसा: गंगनहर में डूबे चंडीगढ़ के 4 युवा कांवड़िये, चारों की मौत से पसरा मातम

0
डूबने-से-युवक-की-मौत
खबर शेयर करें -

 

 

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। चंडीगढ़ से कांवड़ लेने आए चार युवा कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की उम्र महज 16 से 18 वर्ष के बीच थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार, चारों युवक चंडीगढ़ से आए कांवड़ियों के एक दल के साथ हरिद्वार पहुंचे थे। गंगा जल भरने के बाद सभी अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर घाट पर वे स्नान करने के लिए रुके। इसी दौरान एक युवक अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी गंगनहर में उतर गए, लेकिन तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण चारों पानी में समा गए।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में नाबालिग को बहला–फुसलाकर ले जाने का मामला: 2 आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज..

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। कई घंटों तक चले सघन सर्च अभियान के बाद चारों युवकों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में नाबालिग को बहला–फुसलाकर ले जाने का मामला: 2 आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज..

 

हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (नगर) अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान शिवांशु (16), नीतेश (17), भरत (17) और रोहित प्रजापति (18), निवासी सेक्टर-16, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

 

इसी बीच हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर भी एक और बड़ा हादसा टल गया। यहां गंगा के तेज बहाव में बह रहे दो कांवड़ियों को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए युवकों की पहचान सुधीश ठाकुर (18) और बागपत निवासी राहुल (28) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में नाबालिग को बहला–फुसलाकर ले जाने का मामला: 2 आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज..

 

श्रावण मास में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर गंगा में स्नान के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा चेतावनी संकेतों का पालन करें।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *