सूचना भवन परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित, महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज…

FB_IMG_1769411127308
खबर शेयर करें -

 

 

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सूचना भवन परिसर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में महानिदेशक श्री तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संविधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान ने नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराया है, जिनका ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से लोकसेवकों की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

श्री तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें तथा संविधान की भावना के अनुरूप राज्य एवं राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान दें।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

इस अवसर पर सूचना विभाग के अपर निदेशक श्री आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक श्री रवि बिजारनिया, सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Ad