77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया, सीएम धामी ने इस पावन अवसर पर शासकीय आवास परिसर में गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया…

0
FB_IMG_1769410094651
खबर शेयर करें -

 

 

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शासकीय आवास परिसर में गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान सभी को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई।

 

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं के अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को आत्मसात कर ही एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति के संदेश और सकारात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *