बिग ब्रेकिंग–गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में गूंजा वंदे मातरम्, मुख्यमंत्री धामी ने किया सामूहिक गायन में सहभाग…

0
FB_IMG_1769442728082
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित गांधी पार्क में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में सहभाग कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर गरिमामयी सामूहिक वंदे मातरम् गायन में सम्मिलित होना उनके लिए गर्व और हर्ष का विषय है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् अपनी रचना के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर चुका है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रप्रेम का उद्घोष बना और देशवासियों को भावनात्मक व सांस्कृतिक रूप से एक सूत्र में बाँधने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा संगीतबद्ध किए जाने के बाद वंदे मातरम् एकता, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक बन गया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् कोई सामान्य कविता नहीं, बल्कि माँ भारती के प्रति आस्था, समर्पण और कर्तव्यबोध की अभिव्यक्ति है। जब यह राष्ट्रगीत हजारों कंठों से एक साथ गूंजता है, तो केवल स्वर नहीं, बल्कि हृदय, विचार और संकल्प भी एक हो जाते हैं।

 

 

 

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू कर एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में नई यात्रा आरंभ की। इस अवसर पर उन्होंने संविधान सभा के सदस्यों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों, सत्याग्रहियों तथा देश की एकता और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सभ्यता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि विविधताओं से भरे भारत ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल इंडिया, यूपीआई, स्मार्ट सिटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

 

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। देवभूमि की सामाजिक शांति बनाए रखने हेतु सख्त कानून लागू किए गए हैं और समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते साढ़े चार वर्षों में लगभग 27 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था 26 गुना बढ़ी है और प्रति व्यक्ति आय में 17 गुना वृद्धि हुई है। पलायन निवारण आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज किया गया है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखण्ड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में योगदान देंगे।

 

 

 

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *