बनभूलपुरा में नशे के इंजेक्शन की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार, 25 नशीले इंजेक्शन और 25 एविल इंजेक्शन बरामद, आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज….

IMG-20260810-WA0004
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 25 नशीले इंजेक्शन और 25 एविल इंजेक्शन बरामद किए हैं। चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फरत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान गौला रोखड़, जवाहर नगर क्षेत्र में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन के पास पर्स लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने माल समेत दबोचा, ₹2,200 नगद और अन्य सामान से भरा पर्स छीनकर हुए थे फरार, वोल्गा होटल के पास पुलिस ने की गिरफ्तारी...

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर उर्फ चांद निवासी लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा, जुबैर खान निवासी गफूर बस्ती, मो. जावेद निवासी गफूर बस्ती और फरमान अली निवासी गफूर बस्ती के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  अमरोहा में खाकी पर गंभीर सवाल: धार्मिक स्थल घुमाने के बहाने युवती को फार्महाउस ले जाने का आरोप, चार गिरफ्तार...

 

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कुल 25 अदद B-GESIC, Buprenorphine Hydrochloride Injection (2 ml) तथा 25 अदद Avil (Pheniramine Maleate) Injection (10 ml) बरामद हुए।

 

बरामदगी के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में FIR संख्या 130/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में जुबैर के खिलाफ वर्ष 2024 और 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले, मो. जावेद के खिलाफ वर्ष 2020 और 2026 में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले तथा फरमान अली के खिलाफ वर्ष 2025 में थाना किच्छा में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है। वहीं समीर उर्फ चांद के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पूर्व में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

यह भी पढ़ें:  पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, नानकमत्ता कोतवाली की कमान अब शंकर सिंह बिष्ट के हाथ, प्रशासनिक बदलाव के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, संजय पाठक और प्रकाश सिंह दानू भी संभालेंगे नई तैनाती...

 

पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल महबूब अली एवं कांस्टेबल शिवम कुमार।

 

 

Ad