बनभूलपुरा पुलिस का वांछितों पर शिकंजा, 5 वारंटी गिरफ्तार, संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने दबोचे आरोपी, लंबे समय से चल रहे थे फरार…
हल्द्वानी। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने वारंटियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर लगातार दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार वारंटियों में शामिल हैं—
1. कैलाश पुत्र सूरज सिंह (40 वर्ष) निवासी अप्पू टायर वाली गली, जवाहर नगर, बनभूलपुरा। इसके विरुद्ध क्राइम केस संख्या 3582/2023 में धारा 379/411/41 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
2. मो. साहिल पुत्र मो. अजीम (23 वर्ष) निवासी मलिक का बगीचा, वार्ड नंबर 31, बनभूलपुरा। इसके विरुद्ध क्राइम केस संख्या 1753/2019 में धारा 401 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
3. शमशेर पुत्र अख्तर शाह (30 वर्ष) निवासी किदवई नगर, चोरगलिया गेट, बनभूलपुरा। इसके विरुद्ध केस संख्या 340/2020 में धारा 379/511 भादवि एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज है।
4. सद्दाम पुत्र मो. यूसुफ (35 वर्ष) निवासी नई बस्ती, इन्द्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा। इसके विरुद्ध प्रकीर्ण वाद संख्या 209/2022 एवं मुकदमा अपराध संख्या 201/2022 में धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
5. मो. वसीम उर्फ काली पुत्र निजामुद्दीन (34 वर्ष) निवासी ख्वाजा कॉलोनी, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा। इसके विरुद्ध प्रकीर्ण वाद संख्या 96/2023 एवं मुकदमा अपराध संख्या 144/2023 में धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने के साथ फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जाएगी।
पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक बबीता मेहरा, अपर उपनिरीक्षक जगत सिंह बाफिला, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल धर्मेन्द्र रावत, कांस्टेबल लक्ष्मण राम, कांस्टेबल हरीश रावत एवं कांस्टेबल हेमचन्द्र डालाकोटी।
