मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू मेरठ से गिरफ्तार, भतीजा भी हिरासत में…

ChatGPT Image Sep 22, 2026, 11_54_14 AM
खबर शेयर करें -

 

 

धोखाधड़ी से शादी, हत्या की साजिश और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल समेत कई गंभीर आरोपों से घिरे गिरधारी लाल साहू को एसआईटी ने दबोचा।

 

उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि साहू को उनके भतीजे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:  23 साल बाद फिर गरमाई उत्तराखंड की सियासत, जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं, 23 साल से पिता के नाम के बिना जी रहा मेरा बेटा, उसे मिले पहचान...

 

गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी मंत्री रेखा आर्य की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद हुई है। इस मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) लंबे समय से उनकी तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद एसआईटी ने अदालत से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) हासिल किया था।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं में दो सगे भाइयों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, 19 दिन बाद पुलिस ने किया खुलासा, 2.69 लाख के जेवरात बरामद...

 

मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर धोखाधड़ी कर शादी करने, हत्या की साजिश रचने और कंपनियों से साजिशन बाहर करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा उन पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया गया है।

 

इस हाईप्रोफाइल मामले में मेरठ से हुई गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की आगे की कार्रवाई और पूछताछ पर सबकी निगाहें टिकी हैं। मामले में जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों से कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  23 साल बाद फिर गरमाई उत्तराखंड की सियासत, जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं, 23 साल से पिता के नाम के बिना जी रहा मेरा बेटा, उसे मिले पहचान...

 

नोट: आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है। सभी आरोपों पर अंतिम निर्णय अदालत द्वारा किया जाएगा।

Ad Ad