टनल में फंसे 22 श्रमिकों में से 16 सुरक्षित बाहर, रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी…

FB_IMG_1786639079287
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में फंसे 22 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून पहुंचकर टनल में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

यह भी पढ़ें:  38 दिन की पदयात्रा के बाद फिर उमड़ा बिंदुखत्ता का जनसैलाब, भारी बारिश में भी हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोग, जड़ सेक्टर स्कूल से तहसील तक गूंजा एक ही संदेश, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाना होगा...

रेस्क्यू टीमों के अथक प्रयासों के चलते अब तक 16 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। शेष श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकालने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां पूरी तत्परता के साथ अभियान में जुटी हुई हैं।

 

रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से फोन पर वार्ता कर उनका हालचाल जाना गया और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों को सभी घायल श्रमिकों के समुचित उपचार, स्वास्थ्य निगरानी और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  ब्लैकमेलिंग से विवाहिता की आत्महत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी आशिक अली गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप, पुलिस ने मोबाइल किया बरामद; दो अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी...

 

मौके पर जिला प्रशासन, उत्तराखंड पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और भारतीय सेना सहित विभिन्न एजेंसियों की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी संसाधनों का पूरी क्षमता से उपयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  38 दिन की पदयात्रा के बाद फिर उमड़ा बिंदुखत्ता का जनसैलाब, भारी बारिश में भी हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोग, जड़ सेक्टर स्कूल से तहसील तक गूंजा एक ही संदेश, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाना होगा...

 

प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और शेष श्रमिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad