युवा IAS अधिकारियों की ऊर्जा और जिज्ञासा से बढ़ा नई पीढ़ी के नेतृत्व पर भरोसा…
नैनीताल। युवा और प्रतिभाशाली अधिकारियों से मुलाकात हमेशा नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच से भर देती है। इसी क्रम में किच्छा की शांभवी तिवारी और बाराकोट के अनुज पंत, 2026 बैच के IAS प्रोबेशनर्स, ने नैनीताल कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान दोनों युवा अधिकारियों की जिज्ञासा, उत्साह और लोकसेवा के प्रति प्रतिबद्धता ने खासा प्रभावित किया। उनके विचारों और प्रशासनिक सेवा को लेकर उत्साह से यह विश्वास और मजबूत हुआ कि आने वाले समय में देश और प्रदेश के प्रशासन को नई सोच, आधुनिक दृष्टिकोण, संवेदनशीलता और ऊर्जा से भरपूर नेतृत्व मिलने जा रहा है।
युवा अधिकारियों की सकारात्मक ऊर्जा और सीखने की ललक न केवल प्रशासनिक व्यवस्था के लिए उम्मीद जगाती है, बल्कि समाज के प्रति बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी देती है। शांभवी तिवारी और अनुज पंत को उज्ज्वल भविष्य, सफल प्रशासनिक सेवा और सार्थक लोकसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
