उत्तराखंड– विवेकानंद जयंती के अवसर पर भाजयुमो ने किया मैराथन दौड़ का आयोजन…

0
IMG-20230112-WA0036.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हल्द्वानी के लामाचौड़ में मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ आम्रपाली से शुरू की गई। जिसका शुभारम्भ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, निवर्तमान प्रदेश महमंत्री सुरेश भट्ट, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, जिला पंचायत अध्य्क्ष बेला तोलिया ने संयुक्त रूप से किया।

जिसमें दो वर्गों में छात्र और छात्राओं को अलग-अलग प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि तथा स्मृति चिन्ह भेंट की गई। छात्रों में प्रथम स्थान- कमल, द्वितीय स्थान- दीपक पाण्डे, तृतीय स्थान- करन फुलारा रहे। वही छात्राओं में प्रथम स्थान- पूजा बिष्ट, द्वितीय स्थान- संजना, तृतीय स्थान- हिमानी को मिला।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आम्रपाली संस्थान से संजय ढींगरा, भाजपा प्रदेश सह मीडिया चंदन बिष्ट, विजय मनराल, नीरज बिष्ट, कार्तिक हरबोला, लाखन निगाल्टीया, प्रताप बोरा, बहादुर नगदली, मोहित कांडपाल, गौरव जोशी, भुवन पाण्डे, हिमांशु मिश्रा, प्रताप सिंह, वीरेंदर बिष्ट, तरुण कमल रावत, भुवन भट्ट हरीश पांडे, यतिन नवल जोशी, विकास क्वीरा, नितिन पाण्डे मनीष विशाल पड़लिया, सोनू ठाकुर, पूरन गौड़ कार्यक्रम सयोजक प्रदेश मंत्री विपिन पाण्डे ने सभी अतिथियों का धन्यवाद अदा करते हुऐ सभी युवाओं से विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने के आह्ववाहन करने के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *