हल्द्वानी– महिला प्रॉपर्टी डीलर जमीन के नाम पर डकार गई लाखों, अब पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज…

08_12_2021-case_filed_against_police_station_incharge_22276088
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– हल्द्वानी में जमीन का फर्जीवाड़ा आम हो गया है। जमीन बेचने के एक नाम पर एक महिला ने 11 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री की और न पैसे वापस लौटाए।

आरोपी पीड़ित को पिछले पांच साल से टरका रही है। अब इस मामले में आईजी के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  कमिश्नर दीपक रावत के सख्त निर्देश, अब दाखिल–खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, मौके पर पहुंचकर सत्यापन अनिवार्य...

आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे को दी शिकायत में बची विहार कालोनी बिठौरिया नंबर एक निवासी लक्ष्मण सिंह मेवाड़ी पुत्र जय सिंह मेवाड़ी ने आरोप लगाया कि उनका आनंदपुरी फेज टू तल्ली बमौरी निवासी देवकी बमेठा पत्नी यतेन्द्र बमेठा से बीती 16 नवम्बर 2017 को एक जमीन का सौदा हुआ था।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

इकरारनामे के तहत बचीनगर एक कमलुवागांजा स्थित इस 2275 वर्गफुट जमीन के लिए लक्ष्मण ने 11 लाख रुपए अलग-अलग तीन मदों में दिए। तय हुआ कि 15 जुलाई 2018 को रजिस्ट्री होगी, लेकिन नहीं हुई। लक्ष्मण को टरकाते-टरकाते पांच साल गुजर गए। लक्ष्मण ने जमीन न मिलने पर अपना पैसा वापस मांगा, लेकिन वो भी नहीं मिला।