पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इजरायल तनाव के बीच नैनीताल प्रशासन अलर्ट, प्रवासी नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए जुटाया जा रहा ब्यौरा…

0
FB_IMG_1766820985754
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल। पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने उन प्रवासी नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है, जो वर्तमान में पश्चिम एशिया के देशों में रह रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर भारत वापस आना चाहते हैं।

 

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संभावित वापसी को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखण्ड सरकार ने भी राज्य के ऐसे प्रवासी नागरिकों का डेटा एकत्र करने का निर्णय लिया है, जो मौजूदा हालात के चलते देश लौटना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर जिलों से ऐसे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है जो संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ईरान, इजरायल, ओमान, लेबनान, इराक, कुवैत और कतर जैसे देशों में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन परिवारों के सदस्य इन देशों में काम कर रहे हैं या निवास कर रहे हैं और वर्तमान परिस्थितियों में भारत लौटना चाहते हैं, वे जिला प्रशासन को इसकी सूचना अवश्य दें। प्राप्त जानकारी को संकलित कर शासन स्तर पर भेजा जाएगा ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रवासी नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए समय पर उचित कदम उठाए जा सकें।

 

 

प्रशासन ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। संबंधित परिवारजन टोल फ्री नंबर 1077, फोन नंबर 05942-231179, 05942-231178, 05942-231181 तथा मोबाइल नंबर 8272080884 पर संपर्क कर अपने परिजनों का विवरण उपलब्ध करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा और सहायता को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आवश्यक समन्वय करते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *