विशिष्ट कार्य के लिए इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार को डिस्क सिल्वर मेडल से सम्मानित, हरिद्वार में उत्कृष्ट कार्य की चमक, इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार को मिला डिस्क सिल्वर मेडल, बधाइयों का लगा तांता…
हरिद्वार। इंस्पेक्टर पद पर हरिद्वार में तैनात श्री शांति कुमार गंगवार जी को अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन एवं विशिष्ट कार्य करने के लिए डिस्क सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
श्री गंगवार जी ने अपने कार्यकाल के दौरान जिम्मेदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए विभागीय दायित्वों को बखूबी निभाया। उनके विशिष्ट कार्यों और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
डिस्क सिल्वर मेडल मिलना न केवल श्री गंगवार जी के लिए बल्कि उनके परिवार और शुभचिंतकों के लिए भी गौरव का क्षण है। इस उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाइयां एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।
इस अवसर पर उनके बड़े भाई को भी हृदय से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि श्री शांति कुमार गंगवार जी इसी प्रकार अपनी सेवाओं के माध्यम से परिवार, समाज और विभाग का नाम रोशन करते रहें तथा भविष्य में भी उन्हें अनेक सम्मान प्राप्त हों।
श्री शांति कुमार गंगवार जी को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।