जनगणना में सहभागिता की मिसाल बने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, खुद भरा ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म…

FB_IMG_1795054633266
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने और डिजिटल माध्यम से स्व-गणना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय से ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरा। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से भी भारत सरकार की इस सुविधा का लाभ उठाते हुए स्वयं और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की।

 

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि भारत सरकार की ओर से 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जनगणना महज आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के भविष्य और विकास की आधारशिला है। जनगणना में दी गई सटीक जानकारी के आधार पर ही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी बेहतर योजनाएं तैयार कर सकती है।

यह भी पढ़ें:  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित वारंटी मनिंदर सिंह गिरफ्तार...

 

उन्होंने बताया कि नागरिकों को जनगणना के लिए प्रगणक (Enumerator) के घर पहुंचने का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। भारत सरकार की सेल्फ एन्यूमरेशन सुविधा के माध्यम से लोग घर बैठे अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह: 14,857 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 36 मेधावियों को स्वर्ण पदक से नवाजा...

 

आयुक्त ने स्व-गणना के फायदे बताते हुए कहा कि इससे समय की बचत होती है और नागरिक अपनी सुविधानुसार किसी भी समय फॉर्म भर सकते हैं। स्वयं जानकारी दर्ज करने से त्रुटियों की संभावना भी कम होती है। साथ ही, जनगणना में दी गई सभी जानकारियों की गोपनीयता का ध्यान रखा जाता है।

 

उन्होंने बताया कि नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करें। पोर्टल पर उपलब्ध सभी 40 प्रश्नों के जवाब भरकर फॉर्म सबमिट करने के बाद प्राप्त स्व-गणना आईडी को सुरक्षित रखें। प्रगणक के घर पहुंचने पर उन्हें केवल यह आईडी दिखानी होगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग– सुप्रीम कोर्ट में आज टली सुनवाई, अब 19 नवंबर को होगी अहम सुनवाई; CJI की पीठ के सामने सूचीबद्ध मामला...

 

अंत में आयुक्त दीपक रावत ने जनपदवासियों से अपील की कि वे एक जागरूक नागरिक होने का दायित्व निभाते हुए निर्धारित समयावधि में स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि सटीक जनगणना, बेहतर योजनाओं और विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Ad Ad