ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित वारंटी मनिंदर सिंह गिरफ्तार…

IMG-20261118-WA0018
खबर शेयर करें -

 

रामनगर में पुलिस ने घर के पास से दबोचा, लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था वारंटी।

 

रामनगर। जनपद नैनीताल में वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर रामनगर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) एवं कुर्की वारंट के मामले में वांछित वारंटी मनिंदर सिंह उर्फ डिक्की को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में जनपदभर में वांछित, फरार और पेशेवर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में 18 नवंबर 2026 को उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी वारंट के मामले में वांछित मनिंदर सिंह उर्फ डिक्की को शहीद भगत सिंह के पास भवानीगंज स्थित उसके मकान के निकट से गिरफ्तार किया।

 

उक्त वारंटी फौजदारी वाद संख्या 1084/2020 में धारा 323, 377, 498A, 504 आईपीसी एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 से संबंधित मामले में न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित था।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Ad Ad