IG कुमाऊं और SSP नैनीताल ने बनभूलपुरा में नए थाने के निर्माण कार्य की नींव रख भूमि पूजन किया

GridArt_20250528_182510748
खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा विगत वर्ष बनभूलपुरा में स्थित भूमि को पुलिस विभाग को आवंटित कर थाना बनाए जाने की घोषणा की गई। जिस क्रम में पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड एवं SSP नैनीताल के प्रयासों से नए थाने के निर्माण हेतु आवश्यक सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर निर्माणदाई संस्था से समन्वय स्थापित करते हुए आज रिद्धिम अग्रवाल आईजी कुमाऊं रेंज तथा  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा बनभूलपुरा में नए थाने की नींव डालने हेतु भूमि पूजन किया गया। साथ ही जनता को यह संदेश दिया गया कि यह थाना पुलिसिंग को बेहतर करने, अपराध नियंत्रण, स्थानीय लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने, बाहरी/

 

यह भी पढ़ें:  रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी विकास कुमार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, देखिये वीडियो...

संदिग्ध व्यक्ति के आवागमन में भी पर्याप्त चेकिंग करते हुए एक मजबूत और सशक्त पुलिस व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया जा रह है ताकि अराजक और उपद्रवी किस्म के तत्वों पर भी लगाम लगाई जा सके। एसएसपी नैनीताल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं सभी उच्चाधिकारीगणो को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी पढ़ें:  रामनगर विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां तेज: हनुमान धाम में माथा टेक राहुल सिंह दरम्वाल ने सैकड़ों युवाओं के साथ शुरू किया जनसंपर्क अभियान...

 

इस दौरान प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।