वीकेंड पर अगर आ रहे हैं यहां, तो जान लीजिए यातायात प्लान, वर्ना हो जाएगी फतीजत…

traffic
खबर शेयर करें -

वीकेंड यातायात प्लान दिनांक- 22 जून व 23 जून 2024 (शनिवार / रविवार) शहर हल्द्वानी, जनपद- नैनीताल शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

👉 बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस, अब नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे मोर्चा...

👉रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिन्हें नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे।

👉भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें:  38 दिन की पदयात्रा के बाद फिर उमड़ा बिंदुखत्ता का जनसैलाब, भारी बारिश में भी हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोग, जड़ सेक्टर स्कूल से तहसील तक गूंजा एक ही संदेश, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाना होगा...

👉कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

👉वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यातायात के दबाव को देखते हुए आवश्यकतानुसार समय घटाया बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  38 दिन की पदयात्रा के बाद फिर उमड़ा बिंदुखत्ता का जनसैलाब, भारी बारिश में भी हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोग, जड़ सेक्टर स्कूल से तहसील तक गूंजा एक ही संदेश, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाना होगा...

👉समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

Ad