हल्द्वानी– रश्मि ने रचा इतिहास, कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय की बनी पहली महिला अध्यक्ष….

FB_IMG_1671892408855
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी में पहली बार अध्यक्ष पद पर किसी महिला प्रत्याशी ने जीत हासिल की है, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही रश्मि लमगड़िया ने एबीवीपी और एनएसयूआई की प्रत्याशी को करारी शिकस्त देकर कुमाऊं विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले एमबीपीजी कॉलेज अध्यक्ष बन गई है।

रश्मि ने 1294 की बढ़त से जीत हासिल की है।निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया 2647 वोट लेकर आई तो एवीबीपी के कौशल बिरखानी को 1353 वोट मिले।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

एनएसयूआई के सूरज भट्ट को 470 वोट मिले,एनएसयूआई प्रत्याशी सूरज भट्ट शुरुआत से ही रेस में नही थे, पहली बार एमबीपीजी कॉलेज में महिला अध्यक्ष बनकर रश्मि ने इतिहास रच डाला है, ऐसे में हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए भाजपा संगठन और सरकार ने पूरी ताकत लगा रखी थी, इन सभी ताकतों को दरकिनार करते हुए रश्मि लमगड़िया छात्र संघ की अध्यक्ष बन गई हैं। रश्मि ने अपनी जीत का श्रेय अपने समर्थकों और एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों को से दिया है।