लालकुआं– बिंदुखत्ता निवासी सेना के जवान की भीमताल में ह्रदय गति रुकने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम…

e6874f79f1ed356681872f37747de1731664108567225498_3
खबर शेयर करें -

लालकुआं– छुट्टी पर घर आए 5 पैरा कमांडो के जवान राकेश मिश्रा की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई, जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

बिंदुखत्ता के काररोड निवासी राकेश मिश्रा पुत्र शंकर मिश्रा उम्र 36 वर्ष 5 पैरा कमांडो की गुड़गांव स्थित यूनिट में कमांडो के पद पर तैनात थे, वह गत 16 दिसंबर को 15 दिन की छुट्टी में घर आए थे।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

शनिवार को वह किसी काम से भीमताल गए थे, देर सांय 8 बजे उनको सीने में दर्द होने लगा, जिस पर उन्हे पहले भीमताल चिकित्सालय लाया गया, जिसके बाद हल्द्वानी के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

राकेश मिश्रा की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।दुखद सूचना मिलने पर मृतक की मां राधा मिश्रा व पत्नी दीपा का रो रो कर बुरा हाल है, जबकि पिता शकर मिश्र अपनी किस्मत को कोश रहे है। हंसमुख व्योहार के धनी राकेश की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, मृतक सैनिक की दो पुत्रियां व एक पुत्र है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad