देहरादून में आधी रात गोलियों की गूंज: SHO घायल, एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, दूसरा फरार…

FB_IMG_1777528750002
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में दहशत फैल गई। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में चल रहे नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं, जिसके बाद कार्रवाई तेज कर दी गई।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

पुलिस ने जब संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को ढेर कर दिया। हालांकि, एक अन्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

इस दौरान थाना प्रभारी नरेश राठौर के हाथ में गोली लग गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल बताया जा रहा है। दोनों घायलों को तुरंत कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में नाकेबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Ad