बिग ब्रेकिंग–हल्द्वानी में मंगलसूत्र स्नैचर गैंग का पर्दाफाश, शातिर महिला चोर गिरफ्तार…

0
IMG-20260428-WA0030
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी (नैनीताल): शहर में रिक्शों में सवार महिलाओं को निशाना बनाकर मंगलसूत्र चोरी करने वाली एक शातिर महिला को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। आरोपी महिला के पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है, जिससे कई मामलों का खुलासा हुआ है।

 

 

 

26 मार्च 2026 को दीपा खडायत नामक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 मार्च को कालाढूंगी टेम्पो स्टैंड से घर लौटते समय उनका मंगलसूत्र चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि ऑटो में भीड़ ज्यादा थी और एक संदिग्ध महिला बार-बार उनसे सटकर बैठ रही थी। घर पहुंचने पर उनका मंगलसूत्र गायब था।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।

 

 

 

पुलिस ने 27 अप्रैल 2026 को रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी के पास से 26 वर्षीय मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने न केवल इस घटना को कबूल किया, बल्कि मुखानी क्षेत्र में भी इसी तरह की चोरी करना स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

जांच में सामने आया कि आरोपी का पति अमित भी चोरी की घटनाओं में उसका सहयोग करता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अमित पर आगरा में डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

 

 

 

 

* एक पीली धातु की चैन व पेंडल

* काले व लाल मोतियों से जड़ा मंगलसूत्र बरामद किया है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

बरामदगी के आधार पर दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के साथ अतिरिक्त धारा भी जोड़ी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

 

 

इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली हल्द्वानी और थाना मुखानी की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें उपनिरीक्षक कृपाल सिंह के नेतृत्व में कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

 

 

भीड़भाड़ वाले वाहनों में सफर करते समय अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *