आरोहण में हिमालय के अद्भुत रंगों से हुआ साक्षात्कार, प्रकृति, लोक संस्कृति और जनजीवन के अनमोल क्षणों को प्रदर्शनी में मिली जीवंत अभिव्यक्ति…

0
FB_IMG_1781441008460
खबर शेयर करें -

हिमालय की नैसर्गिक सुंदरता, लोक संस्कृति और पर्वतीय जनजीवन के अनुपम दृश्यों को कैमरे में कैद करने वाले प्रसिद्ध छायाकार संजीव भसीन द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी “आरोहण” का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्र हिमालय की मनोरम वादियों, बर्फ से आच्छादित पर्वत शृंखलाओं, प्राकृतिक सौंदर्य, लोक परंपराओं तथा जनजीवन के विविध रंगों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

 

यह भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन को और मिलेगी मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति...

प्रदर्शनी में संजोए गए प्रत्येक छायाचित्र प्रकृति और मानव जीवन के बीच के गहरे संबंध को दर्शाते हुए दर्शकों को हिमालय की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से रूबरू कराते हैं। यह अनूठी फोटोग्राफिक यात्रा न केवल हिमालय की सुंदरता का दर्शन कराती है, बल्कि वहां के लोगों के संघर्ष, उत्सव, परंपराओं और जीवन शैली को भी सजीव रूप में सामने लाती है।

यह भी पढ़ें:  मनमोहक परेड के बीच इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में छात्र संसद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व की शपथ, हेड बॉय हस्सान सोहेल और हेड गर्ल अदिति मिश्रा बने छात्र नेतृत्व के नए चेहरे, विद्यालय ने सौंपीं अहम जिम्मेदारियां...

 

“आरोहण” के माध्यम से हिमालय के विविध आयामों को कलात्मक और संवेदनशील दृष्टि से प्रस्तुत करने के लिए छायाकार संजीव भसीन बधाई के पात्र हैं। इस उत्कृष्ट एवं अभिनव प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु आयोजक मंडल को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। यह प्रदर्शनी प्रकृति प्रेमियों, कला अनुरागियों और फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *