बिग ब्रेकिंग–कैंची मेले की ड्यूटी पर आए पुलिसकर्मी बने आरोपी, युवती से छेड़खानी के आरोप में FIR दर्ज..

0
FB_IMG_1773461581291
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल। कैंची क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती से कथित छेड़खानी और धमकी देने के मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल ने दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों के निलंबन की संस्तुति कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, कैंची मेले की ड्यूटी पर आए मूल रूप से ऊधम सिंह नगर में तैनात एएसआई जगदीश प्रसाद और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने शनिवार रात कैंची के पास स्थित एक होम स्टे में शराब के नशे में धुत होकर संचालक की 21 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती को कथित तौर पर धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:  व्यापारियों को बड़ी राहत: महापौर गजराज सिंह बिष्ट की पहल रंग लाई, किराया बढ़ोतरी पर सहमति और निर्माण अनुमति प्रक्रिया हुई आसान...

 

पीड़िता की शिकायत के आधार पर भवाली थाने में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:  मनमोहक परेड के बीच इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में छात्र संसद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व की शपथ, हेड बॉय हस्सान सोहेल और हेड गर्ल अदिति मिश्रा बने छात्र नेतृत्व के नए चेहरे, विद्यालय ने सौंपीं अहम जिम्मेदारियां...

 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पूरे प्रकरण को बेहद गंभीर बताते हुए दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों के निलंबन की संस्तुति की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  मनमोहक परेड के बीच इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में छात्र संसद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व की शपथ, हेड बॉय हस्सान सोहेल और हेड गर्ल अदिति मिश्रा बने छात्र नेतृत्व के नए चेहरे, विद्यालय ने सौंपीं अहम जिम्मेदारियां...

 

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। वहीं, पुलिस विभाग का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *